होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ में किसानों को मिलेगा 21 क्विंटल के हिसाब से बोनस! BJP नेता जितेंद्र सोनकर ने CM साय के फैसले का किया स्वागत

छत्तीसगढ़ में किसानों को मिलेगा 21 क्विंटल के हिसाब से बोनस! BJP नेता जितेंद्र सोनकर ने CM साय के फैसले का किया स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और किसानों को मिलने वाले बोनस को लेकर राज्य सरकार के फैसले की भाजपा नेताओं ने सराहना की है। भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से बोनस राशि देने के निर्णय को किसानों के हित में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से प्रदेश के किसानों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और उन्हें बड़ी राहत पहुंचेगी।

कम धान बेचने वाले किसानों को भी मिलेगा लाभ

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक रसायन, बीज एवं उर्वरक प्रकल्प तथा जिला सोसायटी संघ के महाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर ने कहा कि सरकार का यह निर्णय किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की सोच को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि किसान चाहे 5 क्विंटल धान बेचें, 10 क्विंटल या 15 क्विंटल, उन्हें प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से बोनस का लाभ मिलेगा। उनके मुताबिक, यह व्यवस्था उन किसानों के लिए विशेष रूप से राहतकारी होगी, जिनकी वास्तविक धान बिक्री निर्धारित 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा से कम रह जाती है।

खेती की बढ़ती लागत के बीच किसानों को आर्थिक राहत

जितेंद्र सोनकर ने कहा कि मौजूदा समय में खेती-किसानी कई चुनौतियों से गुजर रही है। खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि उपकरण, मजदूरी और सिंचाई जैसे कामों पर किसानों का खर्च लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में किसानों को आर्थिक सुरक्षा देना सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से किसानों को जरूरत के समय आर्थिक संबल मिलेगा। जब किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, तो इसका सकारात्मक असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्थानीय बाजार पर भी दिखाई देगा।

किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता

भाजपा नेता ने कहा कि सरकार की नीतियां केवल धान खरीदी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और खुशहाली लाना भी इनका उद्देश्य है।

उन्होंने प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फैसले से किसानों का सरकार पर भरोसा और मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ सरकार भविष्य में भी किसानों के हित में इसी तरह सकारात्मक और दूरगामी फैसले लेती रहेगी।


संबंधित समाचार