होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : रतलाम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने पद से दिया इस्तीफा, इस वजह से लिया फैसला

MP NEWS : रतलाम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने पद से दिया इस्तीफा, इस वजह से लिया फैसला

रतलाम : मध्य प्रदेश कांग्रेस में आपसी गुटबाजी के चलते पार्टी की नीव कमजोर पड़ती जा रही है। पार्टी में जहां एक तरफ ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। तो वही दूसरी तरफ रतलाम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हर्षविजय गेहलोत जीतू पटवारी के करीबी है। जिन्होंने बीती रात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा के बाद यह फैसला लिया। 

जीतू पटवारी के करीबी है हर्ष विजय गहलोत 

पटवारी को भेजे गए इस्तीफे में गहलोत ने निजी कारणों का हवाला देते हुए लिखा कि सैलाना विधानसभा क्षेत्र में पूरा समय नहीं दे पाने के चलते वो अपने पद से इस्तीफा दे रहे है। हालांकि गेहलोत के करीबियों की मानें तो जो सूची जिला कांग्रेस से भेजी गई थी, उसके विपरीत ब्लाक कांग्रेस में घोषणा हुई है। इस वजह से गेहलोत नाराज है। 

इस्तीफा भेजने के बाद गेहलोत ने मोबाइल किया बंद 

मंगलवार सुबह इस्तीफा देने के बाद हर्षविजय गेहलोत ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। कारण जानने के लिए जानकारी कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता भी मशक्कत करते रहे। फ़िलहाल हर्षविजय गेहलोत का इस्तीफा जीतू पटवारी ने सुविकर नहीं किया है। 


संबंधित समाचार