होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mandla Crime : रिश्ते तार तार, मामा ने किया भांजी पर हमला, गंभीर रूप ये घायल

Mandla Crime : रिश्ते तार तार, मामा ने किया भांजी पर हमला, गंभीर रूप ये घायल

लखन भाण्डे, मंडला : मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मलवाथर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। यहां एक मामा ने अपनी ही सगी भांजी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसका इलाज जारी है।

मामा बनाना चाहता था अवैध संबंध

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी छिबला टोला का रहने वाला है, जो अक्सर मलवाथर आकर अपनी भांजी को परेशान करता था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे आरोपी फिर युवती के घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उस समय युवती घर में अकेली थी। आरोप है कि आरोपी ने युवती पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया, जिसका उसने विरोध किया। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने धारदार हथियार से युवती के सिर पर हमला कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार 

हमले के बाद युवती गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। हैरानी की बात यह रही कि घटना के बाद आरोपी स्वयं ही घायल युवती को पीठ पर लादकर अस्पताल ले जाने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान किसी ने घुघरी पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और छतरपुर चौराहा, ग्राम टिकरिया के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

भांजी की हालत गंभीर

घायल युवती को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, घुघरी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घुघरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में मामला आपसी और व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


संबंधित समाचार