रायपुर। Raipur Road Accident News: राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में बुधवार देर रात 3 बजे बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे 10 से 12 बराती घायल हो गए हैं। और दो की हालात गंभीर बताई जा रही है। इस हादसे में घायल हुए बरातियों को रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देर रात हुआ एक्सीडेंट:
Raipur Road Accident News: बस पलटने की घटना धरसीवां थाना क्षेत्र के सिलतरा इलाके में हुई है। जानकारी के अनुसार बस दामाखेड़ा से बारातियों को लेकर रायपुर लौट रही थी देर रात 3 बजे बिलासपुर हाईवे पर बस के चालक ने रफ्तार तेज होने की वजह से अनियंत्रित हो गई और बस सड़क किनारे पलट गई। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Raipur Road Accident News: घटना की सूचना मिलने पर धरसीवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब घायलों की स्थित सामान्य बताई जा रही है। दो गंभीर मरीजों का ईलाज जारी है ।