होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बस्तर की 4 हजार साल पुरानी कला ने जीता अनिल कपूर का दिल, प्रांजलि को मिला बड़ा ऑफर

बस्तर की 4 हजार साल पुरानी कला ने जीता अनिल कपूर का दिल, प्रांजलि को मिला बड़ा ऑफर

रायपुर। स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ में छत्तीसगढ़ की प्रांजलि ने पारंपरिक कला और संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। इस शो में रायपुर की प्रांजलि के हुनर देख अनिल कपूर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत अपनी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर को फोन लगा दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने सोनम के सामने प्रांजलि के साथ भविष्य में काम करने का प्रस्ताव भी रखा। अपने अनोखे फैशन डिजाइन और बस्तर की पारंपरिक कला से प्रेरित परिधान के जरिए अभिनेता अनिल कपूर का दिल जीत लिया।

बस्तर की 4 हजार साल पुरानी कला को फैशन से जोड़ा

शो के ‘ग्रेट इंडियन बुद्धि लीग’ स्पेशल एपिसोड में रायपुर की प्रांजलि ने अपने खास परिधान के पीछे की प्रेरणा साझा की। उन्होंने बताया कि उनका डिजाइन बस्तर की लगभग 4,000 साल पुरानी कला और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित है। प्रांजलि ने पारंपरिक कला को आधुनिक फैशन के साथ जोड़कर एक ऐसा रचनात्मक प्रयोग किया, जिसने शो के होस्ट अनिल कपूर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके डिजाइन में छत्तीसगढ़ की लोककला, परंपरा और आधुनिक सोच का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

अनिल कपूर ने सोनम कपूर को किया फोन

प्रांजलि की कलात्मक प्रतिभा से प्रभावित होकर अनिल कपूर ने शो के दौरान ही अपनी बेटी सोनम कपूर को फोन किया। बातचीत के दौरान उन्होंने सोनम के सामने प्रांजलि के साथ भविष्य में कोलैबोरेशन करने की संभावना रखी।

अनिल कपूर ने सोनम से कहा कि अगर वह भविष्य में कभी प्रांजलि के साथ काम करना चाहें, तो यह खुशी की बात होगी। उन्होंने प्रांजलि के काम की तारीफ करते हुए उनके आर्ट को बेहद खूबसूरत और शानदार बताया। अनिल कपूर की इस प्रतिक्रिया ने प्रांजलि के लिए शो के इस पल को और भी खास बना दिया।

छत्तीसगढ़ की कला को मिला राष्ट्रीय मंच

रायपुर की प्रांजलि की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिभा तक सीमित नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए भी गर्व का विषय है। बस्तर की पारंपरिक कला को आधुनिक परिधानों के माध्यम से राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रस्तुत करना राज्य की लोककलाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा सकता है।

हालांकि, सोनम कपूर और प्रांजलि के बीच किसी आधिकारिक प्रोजेक्ट या कोलैबोरेशन की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन अनिल कपूर की ओर से मिले इस प्रस्ताव ने उनके हुनर को एक बड़ा मंच जरूर दिया है।‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ में प्रांजलि का यह खास अंदाज अब छत्तीसगढ़ के दर्शकों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया है।

शो कहां और कब देखें?

‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।


 


संबंधित समाचार