इंदौर: भारतीय रेलवे किफायती होने के चलते बड़ी संख्या में लोग इसमें आए दिन सफर करते है। एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए रेलवे एक अच्छा साधन है। लेकिन ट्रेनों की संख्या कम होने के चलते अब गाड़ियों में सफर करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा है। जिसको देखते हुए रेलवे ने कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में रेलवे ने गर्मी को देखते हुए इंदौर-मुंबई के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। जिसका संचालन आगामी दो माह तक होगा। से शुरू कर दिया गया है।
दोनों दिशाओं में ट्रेन लेगी17-17 फेरे
यह ट्रेनें 3 मई से 30 जून तक संचालित होगी। जो दोनों दिशाओं में 17-17 फेरे लेंगी। इस स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को न सिर्फ राहत मिलेगी, बल्कि सफर भी आसन होगा। यह समर स्पेशल ट्रेन हफ्ते में सिर्फ दो दिन रविवार और मंगलवार को संचालित होगी।
यहां देखें टाइमिंग
गाड़ी संख्या 09079 मुंबई-इंदौर स्पेशल ट्रेन, रात को 11 बजकर 20 मिनट पर मुंबई से चलेगी और अगले दिन 1 बजे दोपहर में इंदौर आएगी. जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 09080 इंदौर मुंबई स्पेशल ट्रेन शाम को 5 बजे इंदौर से चलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर मुंबई पहुंच जाएगी.
इन स्टॉपेज में होगा ठहराव
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम एवं उज्जैन स्टेशनों पर ठहरेगी। जिसका संचालन 3 मई से 30 जून तक किया जायेगा। इससे यात्रियों को आने जाने में बड़ी आसानी होगी।