होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : इंतजार खत्म ! भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन 26 जुलाई से होगा शुरू, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे लोकार्पण

BHOPAL NEWS : इंतजार खत्म ! भोपाल का निशातपुरा रेलवे स्टेशन 26 जुलाई से होगा शुरू, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे लोकार्पण

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का चौथा रेलवे स्टेशन ‘निशातपुरा’ लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार शुरू होने जा रहा है। जिसका उद्घाटन  रविवार 26 जुलाई 2026 को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। राजधानी को एक और रेलवे स्टेशन की सौगात मिलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही भोपाल रेलवे स्टेशन और रानी कमलापति (हबीबगंज) स्टेशन पर ट्रेनों तथा यात्रियों का लोड भी काफी कम हो जायेगा। 

तीन साल पहले से बनकर तैयार स्टेशन 

बता दें कि जून 2023 में बनकर तैयार हुए इस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, लिफ्ट, टिकट काउंटर, वेटिंग रूम, आधुनिक रोशनी और सीसीटीवी कैमरों जैसी सभी आधुनिक सुविधाएँ पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक ट्रेनों का परिचालन शुरू न होने के कारण स्टेशन परिसर में दिनभर वीरानी छाई रहती थी। लेकिन अब जल्द ही स्टेशन पर चहलपहल शुरू हो जाएगा। 

चुनिंदा ट्रेनों का होगा ठहराव 

शुरुआती चरण में स्टेशन पर चुनिंदा ट्रेनों का ठहराव शुरू करने की तैयारी है।हालांकि लोकार्पण के साथ ही इंदौर-जम्मूतवी मालवा एक्सप्रेस (12919/20 और जबलपुर-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस (11465/66) का ठहराव निशातपुरा स्टेशन पर शुरू कर दिया जाएगा। 


संबंधित समाचार