भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन को नीति आयोग के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बनाए गए हैं। इस संबंध में डीओपीटी ने आदेश भी जारी कर दिया है।
30 अगस्त को समाप्त होने जा रहा था कार्यकाल
बता दे की मुख्य सचिव के रूप में अनुराग जैन का कार्यकाल अगले महीने 30 अगस्त को समाप्त होने जा रहा था।। उसके पहले केंद्र सरकार ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जवाबदारी दे दी है। उन्होंने बीवीआर सुब्रह्मण्यम का स्थान लिया है, जिनका विस्तारित कार्यकाल फरवरी 2026 में पूरा हो गया था।
बता दें कि, वर्तमान में 1994 बैच की आईएएस निधि छिब्बर के पास इस पद का अस्थायी चार्ज है लेकिन स्थायी नियुक्ति के लिए दिल्ली के सियासी और प्रशासनिक हलकों में अनुराग जैन का नाम सबसे मजबूती से उभरा है।
अनुराग जैन 1989 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी
अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और 3 अक्टूबर 2024 से मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने एमआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक के साथ विकास अर्थशास्त्र में माइक्रोमास्टर्स की डिग्री हासिल की है।