होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

टॉपगन शूटिंग अकादमी का शानदार प्रदर्शन, 30+ पदकों के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

टॉपगन शूटिंग अकादमी का शानदार प्रदर्शन, 30+ पदकों के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर की टॉपगन शूटिंग अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अकादमी के 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 30 से अधिक पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया। यह उपलब्धि रायपुर ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है। खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों और स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतकर अकादमी का नाम रोशन किया।

10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन

प्रतियोगिता में टॉपगन अकादमी के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शिवम गुप्ता ने 391/400 अंक हासिल कर सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
नमन साहू ने 381/400 अंक के साथ यूथ एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।
आस्था सिंह ने 373/400 अंक प्राप्त कर जूनियर एवं सीनियर वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
नायो महलानी ने 371/400 अंक के साथ विभिन्न श्रेणियों में चार रजत पदक जीते।
लक्ष्य ने 372/400 अंक के साथ सब-यूथ एवं यूथ वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया।
ध्रुव अंबवानी ने 360/400 अंक हासिल कर जूनियर एवं यूथ वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीते।
अमनदीप सिंह ने 358/400 अंक के साथ सीनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता।
इशान साहू ने 357/400 अंक के साथ जूनियर वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
वान्या त्रिपाठी ने 348/400 अंक प्राप्त कर यूथ एवं जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता।
शौर्य झा ने सब-यूथ वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
रागिनी शर्मा ने 369/400 अंक के साथ जूनियर वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया।

इसके अलावा लिपिका ठाकुर (365 अंक), प्रतिक्षा ठाकुर (359 अंक), तुलना महतो (348 अंक), यशस्विनी दुबेनी (312 अंक) और रिया (258 अंक) ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। इनमें से कई खिलाड़ियों ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी मिला पदक

25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में इशान साहू ने 237/400 अंक प्राप्त कर जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अकादमी की पदक तालिका में एक और उपलब्धि जोड़ी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालिफाई

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपगन शूटिंग अकादमी के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। इससे खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों में भी उत्साह का माहौल है।

डीजी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन समारोह में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजी) एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और टॉपगन शूटिंग अकादमी को देते हुए भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।


संबंधित समाचार