होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UCC को लेकर BJP चलाएगी जनजागरण अभियान, क्षेत्रीय विधायकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी, तैयारी शुरू

UCC को लेकर BJP चलाएगी जनजागरण अभियान, क्षेत्रीय विधायकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी, तैयारी शुरू

भोपाल : मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी (UCC) बिल पास होने के बाद से प्रदेश में बयानबाजी और विरोध प्रदर्शन का दौर तेज  हो गया है। तो वही दूसरी तरफ बीजेपी देश के हर व्यक्ति को UCC का फायदा बताने के लिए जनजागरण अभियान चलाने जा रही है। जिसकी जिम्मेदारी क्षेत्रीय विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों को सौंपी जाएगी।

मुस्लिम वर्ग के बीच अल्पसंख्यक मोर्चा चलाएगा अभियान 

इस अभियान को लेकर बूथ स्तर तक प्रचार प्रसार किया जाएगा। ताकि मुस्लिम महिलाओं को इस कानून का फायदा बताया जा सके। मुस्लिम समाज के बीच अभियान की जिम्मेदारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा संभालेगा। मोर्चा मुस्लिम पर्सनल लॉ और यूसीसी के बीच अंतर समझाते हुए मुस्लिम महिलाओं और वर्ग को मिलने वाले संभावित लाभों की जानकारी देगा। 

 UCC के बारे में बताए जाएंगे फायदे 

भाजपा का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि यूसीसी के तहत महिलाओं और पुरुषों को संपत्ति सहित कई अधिकारों में समानता सुनिश्चित करने का प्रयास करना है । पार्टी यह भी स्पष्ट करेगी कि जनजातीय समाज की परंपराओं और सामाजिक मान्यताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें इस कानून के दायरे से बाहर रखा गया है।
 

 


संबंधित समाचार