होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : दतिया उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की खास पहल, बुजुर्गों मतदाताओं को दी "होम वोटिंग' की सुविधा

MP NEWS : दतिया उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की खास पहल, बुजुर्गों मतदाताओं को दी "होम वोटिंग' की सुविधा

दतिया : दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस और बीजेपी ने जहां प्रचार प्रसार तेज कर दिए है। तो वही चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं को होम वोटिंग' की सुविधा दी है। जिसके लिए चुनाव आयोग की टीम घर घर जाएगी और पूरे नियमों के साथ मतदाताओं का बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराएंगी।

22-23 जुलाई तक जारी रहेगी होम वोटिंग की सुविधा

होम वोटिंग की सुविधा 22-23 जुलाई यानि की आज कल तक जारी रहेगा। बता दे कि इस सुविधा का लाभ वो लोग ही ले सकेंगे जिन्होंने पहले आवेदन किया था। प्रशासन के अनुसार जिले में कुल 86 पात्र मतदाताओं ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया। दस्तावेजों की जांच और पात्रता सत्यापन के बाद सभी योग्य मतदाताओं को इस सुविधा के लिए मंजूरी दी गई है। 

03 अगस्त को जारी होंगे नतीजे 

निर्वाचन आयोग का कहना है कि यह व्यवस्था उन लोगों के लिए काफी राहत लेकर आई है, जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है या गंभीर बीमारी के कारण घर से बाहर निकलना संभव नहीं होता। बता दें कि दतिया उपचुनवा के लिए मतदान 30 जुलाई को होंगे और नतीजे 03 अगस्त को जारी किए जायेंगे। 


संबंधित समाचार