होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Rahul Gandhi : चुनावों में वोटों की धांधली, राहुल गांधी ने पेश किए सबुत, कर दिया बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi : चुनावों में वोटों की धांधली, राहुल गांधी ने पेश किए सबुत, कर दिया बड़ा खुलासा

Rahul Gandhi Press Conference : कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉफ्रेंस कर चुनावों में हुई वोटों की धांधली के सबूत पेशकर बड़ा खुलासा किया है। राहुल गांधी ने कहा है कि महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनावों में बड़ी धांधली की गई। चुनाव के 5 महीने पहले बड़ी संख्या में वोटरों को जोड़ा गया और फर्जी तरीके से मतदान कराया गया। राहुल गांधी ने दावा किया है कि महाराष्ट्र चुनाव में करीब 40 लाख फर्जी वोट डाले गए। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को घेरे में लेते हुए सवाल उठाया है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटों की चोरी की गई। आखिर कैसे शाम 5 बजे के बाद भी वोटिंग हुई?

कैसे बढ़े 1 करोड़ मतदाता?

राहुल गांधी ने आगे कहा है​ कि वोटर लिस्ट में एक पते पर 46 वोटर मिले, फर्जी वोटरों की संख्या कुछ ज्यादा ही है। महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में करीब 1 करोड़ मतदाता कैसे बढ़ गए। हमने निर्वाचन आयोग से कहा  था कि चुनाव में चोरी की गई है। उन्होंने कहा है कि आखिर चुनाव आयोग इलेक्ट्रानिक डेटा क्यों नहीे देता है? हरियाणा, मध्यप्रदेश के विधानसभा के चुनावों को देखा जाए तो एक्जिट पोल और ओपिनियन पोल चुनाव के नतीजों से बिल्कुल अलग थे। मतदान कुछ और, नतीजे कुछ और ओपिनियन पोल कुछ और दिखाए जाते है। 

चोरी पकड़ने में लगा समय

राहुल गांधी ने कहा है कि चुनावोंं में फर्जी वोटिंग की गई, फर्जी मतदाता जोड़े गए। यह बड़ी चोरी है। इस चोरी को पकड़ने के लिए हमे लंबा समय लगा। हमने अपने स्तर पर जांच पड़ताल की है। जिसमें हमे पता चला है कि की बेंगलुरू सेंट्रल लोकसभा की महादेवपुरा सीट पर 6.5 लाख वोटों में से 01 लाख से ज्यादा वोटों की चोरी की गई। ये एक लाख वोटर्स फर्जी थे, जो गलत पते पर है। इतना ही नहीं लोगों के नाम के आगे कुछ लिखा तो, उनके पिता के नाम के आगे कुछ लिखा है। तो वही करीब 40 हजार मकानों के पते पर शून्य लिखा है। 

तीन बार डाला वोट 

राहुल गांधी ने आगे कहा है कि चुनावों में ऐसी धांधली की गई, कि 11 हजार संदिग्ध लोगों ने तीन बार मतदान किया। आखिर ये मतदाता कहां से आ रहे है? एक कमरे के मकान में 80 मतदाता कैसे हो सकते है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि यह बीजेपी और चुनाव आयोग की मिलीभगत है। 


संबंधित समाचार