होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : MP के आठ शहरों को राष्ट्रपति ने स्वच्छता पुरस्कार से किया सम्मानित, CM डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

MP NEWS : MP के आठ शहरों को राष्ट्रपति ने स्वच्छता पुरस्कार से किया सम्मानित, CM डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

भोपाल : मध्यप्रदेश ने देशभर में स्वच्छता की मिसाल कायम कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के परिणामों में प्रदेश के 8 शहरों को आज दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में दिया। जिसमे इंदौर को लगातार आठवीं बार सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड मिला। जबकि भोपाल ने देश की सबसे स्वच्छ राजधानी का गौरव हासिल किया।

CM डॉ मोहन यादव ने दी बधाई

सीएम ने X पर पोस्ट कर लिखा, “स्वच्छता के शीर्ष पर इंदौर… आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के सम्मान समारोह में इंदौर को ‘सुपर स्वच्छ लीग सिटीज़’ श्रेणी में देश के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में सम्मानित किया जाना प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।” उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता संकल्प को मध्य प्रदेश की जनता ने जीवन का हिस्सा बनाकर हासिल की है। 

मध्य प्रदेश के लिए गौरव का क्षण

सीएम ने सफाई मित्रों, नगरीय निकायों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सहयोग की सराहना की। भोपाल को देश की दूसरी सबसे स्वच्छ राजधानी का दर्जा मिला, जबकि उज्जैन और बुधनी ने भी सुपर स्वच्छ लीग में स्थान बनाया। देवास, शाहगंज और भोपाल को राष्ट्रपति पुरस्कार, जबकि जबलपुर और ग्वालियर को मिनिस्ट्रियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि मध्य प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है।

जानें किस शहर का किस श्रेणी में होगा सम्मान

-सुपर स्वच्छ लीग श्रेणी: इंदौर, उज्जैन और बुदनी
-राष्ट्रपति पुरस्कार: भोपाल, देवास और शाहगंज
-विशेष श्रेणी (गंगा शहर): जबलपुर
-राज्य स्तरीय पुरस्कार: ग्वालियर


संबंधित समाचार