होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shivkumar Dahria : कोंडागांव मक्का पावर प्लांट पर सियासत , डहरिया ने सरकार को घेरा 

Shivkumar Dahria : कोंडागांव मक्का पावर प्लांट पर सियासत , डहरिया ने सरकार को घेरा 

रायपुर न्यूज : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव स्थित मक्का पावर प्लांट में हुई हिंसक झड़प के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। मामले को लेकर पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। डहरिया ने कहा कि कोंडागांव की हिंसा के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों को रोजगार उपलब्ध नहीं करा पा रही है और प्रदेश में अव्यवस्था का माहौल है। लोगों की बातें नहीं सुनी जा रही हैं, इसलिए वे उग्र हो रहे हैं। 

बजरंग दल पर निशाना

पूर्व मंत्री ने बजरंग दल को गुंडा बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कानून-व्यवस्था सुधारने के बजाय लोगों को डराने का काम कर रही है। यहां तक कि उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय में भी इस तरह की घटनाएं नहीं होती थीं।

असम-बंगाल जिम्मेदारी पर तंज

भाजपा नेताओं को असम और बंगाल में मिली जिम्मेदारियों पर भी डहरिया ने तंज कसा। उन्होंने कहा, ये यहां के कमाऊ पूत हैं। जिन्हें जिम्मेदारी मिली है, वे वहां जाकर व्यवस्था संभालेंगे, लेकिन पहले छत्तीसगढ़ की व्यवस्था सुधारें।

उन्होंने भाजपा नेताओं को पूरा बैंक बताते हुए आरोप लगाया कि ये एटीएम नहीं, पूरा बैंक लेकर चलते हैं। डहरिया ने कहा कि प्रदेश के जल, जंगल और जमीन को बेचने का काम किया गया है और छत्तीसगढ़ को लूटा गया है। उन्होंने यहां तक कहा कि ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जैसे ही हैं।

सरकार व्यवस्था पर सवाल

हाल के दिनों में हुई हिंसक घटनाओं का जिक्र करते हुए डहरिया ने कहा कि सरकार की कमजोर व्यवस्था के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो प्रदेश का माहौल कामकाज के लिए अनुकूल नहीं रहेगा। डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे शांतिप्रिय प्रदेश को अशांत करने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है।


संबंधित समाचार