Kanker Breaking : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र के बिनागुंडा जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। कार्रवाई डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने की है।
ये हथियार बरामद
जानकारी के अनुसार, सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने जंगल क्षेत्र से एक बीजीएल लॉन्चर, 30 नग बीजीएल, 4 आईईडी, आईईडी बनाने का सामान, दो बंदूकें और जिंदा राउंड बरामद किए। आशंका जताई जा रही है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे।
नक्सल विरोधी अभियान जारी
यह पूरा मामला छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। संयुक्त टीम द्वारा इलाके में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित नक्सली गतिविधि को रोका जा सके। सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान और तेज किया जाएगा।