शिवपुरी : मध्य प्रदेश में हादसे, जुर्म और घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग ने खुद की गोली मार कर जान ले ली। तो वही शिवपुरी में दिनदहाड़े एक वकील की अज्ञातों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र की घटना
पहली घटना शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र की है। जहां अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की अज्ञात बाइक सवार युवक ने गोलीमार कर मौत के घाट उत्तार दिया। बताया जा रहा है कि संजय कुमार सक्सेना घर से कोर्ट जाने के लिए निकले थे। इस दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
घटना सुबह लगभग 11 बजे के आस पास की
घटना सुबह लगभग 11 बजे के आस पास की है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी ने घटना को क्यों अंजाम दिया। इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। साथ ही हमलावर की तलाश शुरू कर दी गई है।
पारिवारिक कलह से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम
दूसरी घटना ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की है। जहां लाइसेंसी राइफल से बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 95 वर्षीय रामाधार गुप्ता ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस को कमरे में मिला सुसाइड नोट
इस बात की पुष्टि पुलिस ने मौके पर बरामद सुसाइड नोट से की। फ़िलहाल पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की जांच जारी है। घटना नेहरू कॉलोनी इलाके की है।