होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : बड़ी खबर ! जबलपुर में मिठाई खाने से 19 लोग हुए बीमार, 1 की हालत गंभीर, मचा हड़कप

JABALPUR NEWS : बड़ी खबर ! जबलपुर में मिठाई खाने से 19 लोग हुए बीमार, 1 की हालत गंभीर, मचा हड़कप

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में उस वक़्त हड़कप मच गया जब मिठाई खाने के बाद एक एक कर लोग बीमार होने लगे। सभी लोगों को मिठाई प्रसाद के रूप मे वितरित की गई थी। जिसका सेवन करने के बाद करीब 19 लोगों को उल्टी- दस्त और चक्कर की शिकायत होने लगी। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बीकानेर स्वीट्स से आई करीब 4 किलो मिठाई

जानकारी के अनुसार, भेड़ाघाट स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर में महिलाओं द्वारा सुहागलों का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान राजस्थान बीकानेर स्वीट्स से करीब 4 किलो मिठाई खरीदी गई और प्रसाद के रूप में वितरित की गई। मिठाई खाने के कुछ ही देर बाद महिलाओं, बच्चों और दो युवकों को अचानक उल्टी, चक्कर और बेहोशी की शिकायत होने लगी।

मिठाई के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया

जिसके बाद परिजनों ने सभी को तुरंत इलाज के लिए जबलपुर के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि की . तो वही एक की हालत गंभीर होने पर उसे नागपुर रेफर किया गया है। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम सक्रिय हुई और स्थिति का जायजा लेते हुए मिठाई के सैंपल को जांच के लिए भेजा। 

 


 


संबंधित समाचार