होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chitrakoot Crime : 20 लाख की चोरी में जेल पहुंचे यूथ कांग्रेस महासचिव, पार्टी से भी छुट्टी

Chitrakoot Crime : 20 लाख की चोरी में जेल पहुंचे यूथ कांग्रेस महासचिव, पार्टी से भी छुट्टी

Chitrakoot Crime : चित्रकूट जिले में 20 लाख रुपये की चोरी के मामले ने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। सिरसावन क्षेत्र में हुई इस वारदात की जांच के दौरान युवक कांग्रेस के जिला महासचिव विभव पाण्डेय उर्फ विक्की का नाम सामने आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस संगठन ने भी सख्त कदम उठाते हुए उन्हें पद और प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है।

ऐसे खुला मामला

घटना 20 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जब सिरसावन निवासी मनोज मिश्रा के घर से करीब 20 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पड़ताल में सामने आया कि इस वारदात में शिकायतकर्ता के बेटे सहित उसके दो साथी शामिल थे। इन दो साथियों में विभव पाण्डेय का नाम भी शामिल पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 लाख रुपये से अधिक नकद राशि और करीब 4 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

संगठन की प्रतिक्रिया

मामले में पदाधिकारी का नाम आने के बाद यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वरुण गुजर ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए कहा कि आरोप गंभीर हैं और संगठन की छवि को धूमिल करने वाले हैं। इसलिए विभव पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से जिला महासचिव पद से हटाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है और शेष राशि की बरामदगी तथा अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।


संबंधित समाचार