होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बिलासपुर के कोटा में बंद कमरे में सट्टे खेल रहे लोगों को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,20-30 करोड़ रुपए का अवैधानिक लेने-देन 

बिलासपुर के कोटा में बंद कमरे में सट्टे खेल रहे लोगों को पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार,20-30 करोड़ रुपए का अवैधानिक लेने-देन 

CHHATTISGARH: बिलासपुर के कोटा क्षेत्र से एक ब्रांच का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने यहां से 4 आरोपियों (अतुल जायसवाल (22 साल),ईश्वर रेड्डी (23 साल),धीरज साव (20 साल),अनुराग शर्मा (23 साल) ) को गिरफ्तार किया है। इनसे करोड़ों रुपए के ऑन-लाईन सट्टे के पैसे के लेन-देन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 26 मोबाइल, 2 लैपटॉप, 2 ब्रॉडबैंड, 2 लैपटॉप चार्जर, 24 एटीएम कार्ड, 23 चेकबुक, 3 पासबुक और 10 मोबाइल सिम बरामद किया है।

5 अक्टूबर को एंटी क्राइम साइबर यूनिट और सुपेला पुलिस ने कैंप 2 शारदापारा निवासी अतुल जायसवाल को नेहरू नगर से गिरफ्तार किया। वह अपने मोबाइल फोन से महादेव एप चलाकर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इस काम में उसके साथ तीन अन्य साथी भी हैं। वह लोग एक ब्रांच संचालित करते हैं जो कि बिलासपुर के कोटा में है। टीम कोटा सीवी रमन विश्वविघालय के पास पहुंची। वहां उन्होंने एक किराये के मकान में दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। ये लोग यहां लैपटॉप, मोबाइल फोन के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा महादेव ऐप का संचालन कर रहे थे।

पहली बार रंगे हाथो पकड़ा गया:
दुर्ग एसपी ने बताया कि इस बार उन्होंने पहली ऐसी ब्रांच को पकड़ा है, जहां रुपए का लेना और देना दोनों किया जा रहा था। यहां पकड़े गए आरोपियों ने ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए देश के कई राज्यों में बैंक खाता खुलाकर रखे थे। इन खातों में लगभग 20-30 करोड़ रुपए का अवैधानिक लेने-देन का पता चला है। पुलिस इन सभी खातों की डिटेल्स खंगाल रही है।


संबंधित समाचार