होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Chhatarpur news: बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 14 घायल, 4 की हालत गंभीर

Chhatarpur news: बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 2 की मौत, 14 घायल, 4 की हालत गंभीर

छतरपुर:  मध्य प्रदेश के छतरपुर में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बारात में शामिल  होने के लिए जा रहे थे। तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के चलते मौके पर जहां चीख पुकार मच गई। तो वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। 

नींद की झपकी आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी 

हादसा छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की रात हुई। बताया जा रहा है कि सभी लोग टीकमगढ़ जिले के ग्राम बिदारी से उत्तर प्रदेश के अतर्रा बारात लेकर जा रहे थे। तभी ड्राइवर को नींद की झपकी आई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में करीब 20 बाराती सवार थे। जिन्हे तुरंत  नौगांव अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। 

हादसे में इनकी गई जान 

इस दुखद हादसे में  किशोरी अहिरवार (48) और नितिन अहिरवार (17) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूल्हे के पिता नंदलाल अहिरवार सहित संतोष, चेचे और भजनलाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चार को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 

 चालक शराब के नशे में था

यह दुखद हादसा नौगांव के पीएम श्री कॉलेज के पास हुआ। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था। जिसके चलते यह हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 
 


संबंधित समाचार