रतलाम : मध्य प्रदेश में लोकयुक्त की टीम रिश्वतखोरों को पकड़ने के लिए दिन रात जहां काम कर रही है। तो वही रिश्वतखोरी का ताजा मामला रतलाम से सामने आया है। जहां लोकयुक्त की टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकयुक्त की टीम ने फरयादी की शिकायत पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वही मामले को लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
5 हेक्टर कृषि भूमि के सीमांकन के लिए मांगे पैसे
जानकारी के अनुसार, रतलाम जिले के सैलाना तहसील के अंतर्गत अडवानिया गांव में रहने वाले जीतेन्द्र पाटीदार ने लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में जीतेन्द्र ने बताया कि उसके पिता ईश्वर लाल पाटीदार के नाम पर सैलाना और बागरियों क्षेत्र में लगभग 5 हेक्टेयर कृषि जमीन है। इस जमीन का सीमांकन कराने के लिए पटवारी कैलाश वडखिया ने फरयादी से 30 हजार रुपए की मांग की। जिसमे से पहले ही फरयादी ने 3 हजार रूपए दे दिए थे।
उज्जैन लोकायुक्त में की शिकायत
पटवारी की हरकतों से परेशान होकर जीतेन्द्र ने उज्जैन लोकायुक्त में शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को पकड़ने का प्लान बनाया। इसके बाद जब आरोपी रिश्वत ले रहा था तो लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी
इस कार्रवाई में निरीक्षक राजेंद्र वर्मा, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, आरक्षक विशाल रेशमिया, उमेश एवं श्याम शर्मा शामिल रहे। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।