होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Mauganj NEWS : मऊगंज में बड़ा हादसा ! नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिवार में पसरा मातम

Mauganj NEWS : मऊगंज में बड़ा हादसा ! नदी में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत, परिवार में पसरा मातम

मऊगंज:  मध्य प्रदेश के मऊगंज में खेलते खेलते दो मासूम बच्चों की ददनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे 9 - 10 साल के थे। जो बुधवार दोपहर अदवा नदी में नहाने गए थे। इस दौरान गहराई में सामने की वजह से दोनों की मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

पुलिस ने की मृतकों की पहचान 

घटना हनुमना थाना क्षेत्र की है, जहां पिपराही अदवा नदी में बुधवार दोपहर को दो बच्चों की डूबने की वजह से मौत हो गई। दोनों बच्चे मऊगंज जिले के पिपराही गांव के रहने वाले है। जिनकी पहचान पुलिस ने आकाश सिंह (9) पिता वंशबहादुर सिंह और दूसरा दीपक सिंह (10) पिता कन्हैया सिंह के रूप में की है। 

अदवा नदी में डूबने से बच्चों की मौत

बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे खेलने के लिए नदी की तरफ गए. वह पुल पर खड़े होकर नदी में छलांग लगा रहे थे। इस दौरान आकाश पानी में डूबने लगा। जिसे बचाने के लिए दीपक ने भी पानी में छलांग लगा दी। लेकिन गहराई में सामने की वजह से दोनों की मौत हो गई। 

परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल

इस दौरान जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी तो वो तुरंत बच्चों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्चो की मौत से परिवार सहित गांव में मातम पसरा हुआ है। 
 


संबंधित समाचार