श्योपुर/ बालाघाट : मध्य प्रदेश में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन हो रहे एक्सीडेंट में लोगों की बेवजह जान जा रही है। इसी कड़ी में एक्सीडेंट की ताजा खबर बालाघाट से सामने आई है। जहां बस की चपेट में आने की वजह से युवक की मौत हो गई, तो वही श्योपुर में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
हादसा रामपायली थाना के भेंड़ारा के पास हुआ
पहली घटना बालाघाट की है। जहां बस की चपेट में आने मे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा रामपायली थाना के भेंड़ारा के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
अगरा के जंगल में फांसी पर लटके मिले दोनों के शव
दूसरी घटना श्योपुर की है। जहां बरगवां थाना क्षेत्र के जंगल में नाबालिग प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोनों ने यह कदम क्यों उठाया फ़िलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने करवाई थी दर्ज
बताया जा रहा है कि दोनों 14 -15 अप्रैल से गायब थे। जिनकी गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने पुलिस में की थी। जिसके बाद दोनों के शव आज सुबह जंगल में एक पेड़ पर लटके हुए मिले। जिनके शवों को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
बरगवां थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह तोमर ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।