उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आए दिन देश दुनियाभर से भक्त उज्जैन पहुंचते है। इसी कड़ी में आज एक्ट्रेस सोनल चौहान भी बाबा के दर्शन के लिए महाकालेश्वर मंदिर पहुंची और पूरी विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
नंदी के कानों में कही मनोकामना
इतना ही नहीं एक्ट्रेस भस्म आरती में भी शामिल हुई और भगवान महाकाल की देहरी से जल अर्पित कर नंदी के कानों में अपनी मनोकामना कही। इस दौरान एक्ट्रेस पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी हुई नजर आई है। एक्ट्रेस गुरुवार सुबह करीब 2 बजे मंदिर पहुंची और नंदी हॉल में बैठकर बाबा का ध्यान लगाया।
अधिक शांति, भव्यता और दिव्यता का हुआ अहसास
दर्शन के बाद अपना अनुभव साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि महाकाल के दर्शन हमेशा अलौकिक होते हैं और हर बार पहले से अधिक शांति और भव्यता और दिव्यता का अहसास होता है । अपनी आगामी परियोजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वे जल्द ही ‘मिर्जापुर’ और भोपाल में एक नई सीरीज की शूटिंग शुरू करेंगी। इधर, पूजा के बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से एक्ट्रेस का स्वागत और सम्मान किया गया। जिसके बाद एक्ट्रेस वहां से रवाना हो गई।