होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

युवा कवि ऋषभदेव साहू को मिली नई जिम्मेदारी, बने प्रदेश साहू संघ के सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ के संगठन सचिव

युवा कवि ऋषभदेव साहू को मिली नई जिम्मेदारी, बने प्रदेश साहू संघ के सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ के संगठन सचिव

रायपुर। अभनपुर विकासखंड के ग्राम पलौद निवासी युवा कवि ऋषभदेव साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति साहित्य, पत्रकारिता, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए की गई है।

प्रदेश स्तर पर मिली जिम्मेदारी

प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू की अनुशंसा पर सांस्कृतिक एवं कला प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसके तहत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. लीलाधर साहू ने ऋषभदेव साहू को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी।

साहित्य और पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका

ऋषभदेव साहू लंबे समय से साहित्य, पत्रकारिता और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे विभिन्न सामाजिक और साहित्यिक मंचों पर सक्रिय रहते हैं तथा अपने कार्यों के लिए कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किए जा चुके हैं।

वर्तमान में वे विभिन्न समाचार माध्यमों और आकाशवाणी से भी जुड़े हैं तथा पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

क्षेत्र में खुशी की लहर

प्रदेश संगठन सचिव बनाए जाने पर क्षेत्र के साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने ऋषभदेव साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।


संबंधित समाचार