होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIA NEWS : दतिया में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, हिंदुओं को हिंदुओं से ही बताया खतरा,,,, दिया ये खास संदेश

DATIA NEWS : दतिया में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, हिंदुओं को हिंदुओं से ही बताया खतरा,,,, दिया ये खास संदेश

दतिया : बागेश्वर धाम पीठ के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार को दतिया पहुंचे। जहां पहले उन्होंने मां बगलामुखी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वनखण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान पंडित जी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

अब खतरा हिंदुओं को हिंदुओं से ही है

इधर, दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सनातन को न तो मुसलमानों से खतरा है और न ही ईसाइयों से, बल्कि हिंदुओं को हिंदुओं से ही खतरा है। क्योकि हिंदू समाज जातिवाद में बंट रहा है। शास्त्री ने आगे कहा कि "जो जगाने का काम करता है, वह काटा जाता है। जैसे मुर्गा सुबह जगाने का काम करता है, इसलिए उसे काटा जाता है।"

नरोत्तम मिश्रा मौके पर रहे मौजूद

बागेश्वर महाराज ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि नशा, नींद और नारी, इन तीनों को समय रहते संभाल लेना चाहिए, अन्यथा जीवन में बड़ा संकट आ सकता है। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।
 


संबंधित समाचार