होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SAGAR NEWS : जल संसाधन विभाग के एकाउंटेंट और बाबू ₹45,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूछताछ जारी

SAGAR NEWS : जल संसाधन विभाग के एकाउंटेंट और बाबू ₹45,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूछताछ जारी

सागर : -  मध्य प्रदेश के सागर में लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है। लोकायुक्त की टीम ने डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को ₹45,000 की रिश्वत लेते बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई से विभाग में जहां हड़कंप मच गया है। वही दोषियों से पूछताछ की जा रही है। 

 बिल पास करने मांगे पैसे

यह कार्रवाई फरयादी की शिकायत के बाद की गई। दरअसल, ग्वालियर के ठेकेदार गौरव तोमर मझगांय बांध की नहर का काम कर रहे थे। उनके तीन बिल पास हो चुके थे, पर चौथे बिल के लिए अधिकारी रिश्वत मांग रहे थे।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई जारी

शिकायत के आधार पर लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आज बुधवार 28 अक्टूबर दोपहर को कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान जल संसाधन विभाग के डीए दीपक परिहार को ₹15,000 और लिपिक अरविंद पाठक को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा गया। अधिकारियों द्वारा की गई इस अवैध मांग और पैसों के लेन-देन की पुष्टि के बाद लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  

बिल पास कराने के लिए बेवजह दौड़ाया जा रहा था

शिकायतकर्ता ठेकेदार गौरव तोमर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले तीन महीनों से उन्हें बिल पास कराने के लिए बेवजह दौड़ाया जा रहा था। अधिकारी फोन पर बात करने से बचते थे और व्यक्तिगत रूप से मिलकर मनचाही रकम की मांग करते थे। स्थिति यह हो गई थी कि ठेकेदार को अपना काम और साजो-सामान तक गिरवी रखना पड़ गया था। आखिरकार तंग आकर उन्होंने लोकायुक्त का दरवाजा खटखटाया और भ्रष्ट तंत्र के खिलाफ यह कदम उठाया।  

प्रशासनिक हलचल तेज

इस सनसनीखेज छापे के बाद जल संसाधन विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों में भी खौफ का माहौल है। लोकायुक्त टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस भ्रष्टाचार के इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल था।

 


संबंधित समाचार