MP Rajya Sabha Election 2026: भोपाल : मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक रिक्त सीट पर उपचुनाव की तैयारी जहां चुनाव आयोग ने पूरी कर ली है। तो वही केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट का प्रत्याशी बनाया है। जानकारी के मुताबिक, वह कल अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
एल. मुरुगन ने दिया था इस्तीफा
बता दें कि केंद्रीय मंत्री रहे डॉ. एल. मुरुगन द्वारा अपने पद और राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण यह सीट खाली है। जिसको देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव का ऐलान किया। एल मुरुगन मोदी कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे थे।
12 नवंबर 2026 को होगा मतदान
चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, उपचुनाव के लिए 26 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की गई थी। जिसके तहत नामांकन की अंतिम तारीख 2 नवंबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी। इसके साथ ही उम्मीदवार 5 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। तो वहीं, मतदान 12 नवंबर 2026 को निर्धारित है।
कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा
बता दें कि चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। इस सीट पर निर्वाचित होने वाले सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा।