IMD के मुताबिक आज भोपाल, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सीहोर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, कटनी, जबलपुर, मैहर, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, दतिया और भिंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें से सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक और झोंकेदार हवा के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं.
इन इलाकों में खिलेगी धूप
दूसरी ओर, इंदौर, उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, खरगोन, खंडवा, बैतूल, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, गुना और राजगढ़ सहित कई जिलों में मौसम साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है।
मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए लोगों को गरज-चमक के दौरान सावधानी बरतने और स्थानीय मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।