होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : पंडित धीरेंद्र शास्त्री की माताओं-बहनों से खास अपील, कहा - बागेश्वरधाम अकेल नहीं आए,, अनजान पर भरोसा न करें ,,

CHHATARPUR NEWS : पंडित धीरेंद्र शास्त्री की माताओं-बहनों से खास अपील, कहा - बागेश्वरधाम अकेल नहीं आए,, अनजान पर भरोसा न करें ,,

छतरपुर : छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में शुक्रवार रात दिव्य दरबार के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने माताओं और बहनों से खास अपील करते हुए बागेश्वर धाम अकेले न आने की अपील की है। साथ ही अनजान लोगों से सावधान रहने और सतर्क रहने का भी संदेश दिया।

वृंदावन की घटनाओं का किया जिक्र 

बागेश्वर सरकार ने हाल ही में वृंदावन में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए श्रद्धालुओं को सतर्क रहने और सावधान बरतने की सलाह दी।

महिलाएं संभव हो तो अकेले धाम न आएं

महराज ने साफ़ कहा कि महिलाएं संभव हो तो अकेले धाम न आएं। यदि किसी कारणवश अकेले आना पड़े तो अनजान लोगों पर विश्वास करने से बचें और उनके साथ कहीं जाने से पहले पूरी सावधानी बरतें। उन्होंने धाम में अनावश्यक रूप से लंबे समय तक ठहरने से भी बचने की सलाह दी।

धाम करीब 5 किलोमीटर क्षेत्र में फैला

उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम का क्षेत्र करीब पांच किलोमीटर में फैला हुआ है। मंदिर परिसर और हॉल की सुरक्षा व्यवस्था धाम प्रबंधन की जिम्मेदारी है, लेकिन पूरे क्षेत्र में सुरक्षा उपलब्ध कराना संभव नहीं है। इसलिए बागेश्वर महाराज ने श्रद्धालुओं से खुद जागरूक और सतर्क रहने के साथ दूसरों को भी सावधान करने की अपील की।
 


संबंधित समाचार