होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DATIYA NEWS : उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 500 से अधिक कार्यकर्त्ता बीजेपी में हुए शामिल

DATIYA NEWS : उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 500 से अधिक कार्यकर्त्ता बीजेपी में हुए शामिल

दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया से बड़े राजनीतिक फेरबदल की खबर सामने आ रही है। यहां आज कांग्रेस के 500 से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। जिसकी सदस्यता मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिलाई। इस दौरान मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा और भाजपा महामंत्री अतुल भूरे चौधरी भी उपस्थित रहे।

नरोत्तम मिश्रा ने सभी सदस्यों का किया स्वागत

इधर, कांग्रेस पार्टी में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के फेरबदल करने से जहां एक तरफ बीजेपी की ताकत और बढ़ गई है। तो वही दतिया में उपचुनाव से पहले कांग्रेस  को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि कांग्रेस के युवा नेता राजबहादुर अहिरवार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के लिए  बीजेपी के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी का पटका पहनाकर सभी सदस्यों का स्वागत किया। 

भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में हुए शामिल

तो वही बीजेपी में शामिल होने के बाद युवा नेता राजबहादुर ने दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व विधायक ने अपनी ही पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया और उन पर झूठे केस दर्ज करवाए। इसी से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।


संबंधित समाचार