होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : MP में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, भोपाल-इंदौर-जबलपुर में OPD बंद

BHOPAL NEWS : MP में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, भोपाल-इंदौर-जबलपुर में OPD बंद

भोपाल। मध्यप्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन अब कई मेडिकल कॉलेजों तक पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में डॉक्टरों के विरोध के चलते अस्पतालों की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। राजधानी भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों आज भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े है। जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

लिखित आश्वासन के लिए अड़े इंटर्न्स

इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड में बढ़ोतरी के साथ सरकार से लिखित आश्वासन की मांग कर रहे हैं। इससे पहले सरकार की ओर से करीब 18 हजार रुपये स्टाइपेंड देने का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन डॉक्टरों ने अपना अलग प्रस्ताव सरकार के सामने रखा है। मांगों पर सहमति बनाने के लिए चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंत्रालय पहुंचा है, जहां पिछले 1 घंटे से डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के साथ बातचीत जारी है।

इंदौर में भी बढ़ा आंदोलन

इधर, इंदौर में भी स्टाइपेंड बढ़ोतरी के चलते एमवाय अस्पताल में इंटर्न डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। करीब 200 इंटर्न अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन के चलते आज से OPD और रूटीन ऑपरेशन थिएटर की सेवाएं प्रभावित हुई है। तो वही डॉक्टरों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

जबलपुर में भी काम बंद

जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने भी  इंटर्न डॉक्टरों पर हुई पुलिस कार्रवाई और स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग के समर्थन में काम बंद कर दिया है। डॉक्टर डीन कार्यालय के सामने एकत्र होकर मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन के बढ़ने से प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर असर और बढ़ने की आशंका है।

लाठीचार्ज और वाटर कैनन के विरोध में उठाई आवाज

इतना ही नही भोपाल में आंदोलन के दौरान डॉक्टर्स पर हुए लाठीचार्ज और वाटर कैनन के विरोध में भी आवाज उठाई जा रही हैं।

 

 


संबंधित समाचार