होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

No confidence motion : जीतू पटवारी को सस्पेंड किए जाने पर भड़के कांग्रेसी, विधानसभा स्पीकर के खिलाफ लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

No confidence motion : जीतू पटवारी को सस्पेंड किए जाने पर भड़के कांग्रेसी, विधानसभा स्पीकर के खिलाफ लाएंगे अविश्वास प्रस्ताव

No confidence motion :  मध्यप्रदेश के विधानसभा के बजट सत्र के चौंथे दिन कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को सत्र के बाकी अवधी तक के लिए निलंबित कर दिया गया है जिसके बाद पुरे कांग्रेस पार्टी में बवाल मच गया है।

READ MORE : 7वें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करने भोपाल आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

कांग्रेस आज विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है। गुरुवार को स्पीकर ने पटवारी के निलंबन का फैसला सुनाया था। इसके बाद से ही कांग्रेस खेमे ने गिरीश गौतम के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पीसीसी चीफ कमलनाथ से लेकर मप्र के सभी कांग्रेस विधायकों ने जीतू पटवारी के साथ खडे़ रहकर सदन में लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भोपाल दौरे को देखते हुए सत्ता पक्ष भी सतर्क है। कमलनाथ ने कहा, हमारे अध्यक्ष जो निष्पक्ष होने चाहिए, उन्होंने जीतू पटवारी का निलंबन किया।

READ MORE : दो हजार के लेन-देन में गई युवक की जान, हत्यारे को पुलिस ने लिया हिरासत में

इसका मतलब ये हमारी आवाज रोकना चाहते हैं। हमें बोलने नहीं देना चाहते। ये नहीं चाहते कि इनकी बातों का खुलासा हो। ये संविधान और हमारे प्रजातंत्र के लिए बहुत दुखद दिन है। निलंबन कोई मुद्दा नहीं हैं। आवाज रोकना, ये मुद्दा है।

Watch Latest News Video: 

 


संबंधित समाचार