होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

WEATHER NEWS : MP में गर्मी के तेवर हुए नरम, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

WEATHER NEWS : MP में गर्मी के तेवर हुए नरम, 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मंगलवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सिस्टम सक्रिय होने से खासतौर पर दक्षिण और पूर्वी मध्यप्रदेश में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा

राजधानी भोपाल में जहां सुबह की शुरुआत तेज धूप और गर्मी के साथ हुई, तो वही दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव हो गया और तेज आंधी के साथ  कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने लगी। तो वही कुछ इलाको में बूंदाबांदी भी होने लगी। 

34 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसमे बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट—में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

 यहां रहेगा मौसम साफ़ 

तो वही  ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में मौसम साफ रहेगा। लेकिन कुछ जगहों में तेज आंधी के साथ वर्षा और बिजली गिरने की भी आशंका है।

अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर तेज हवा के दौरान बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर, तेज धूप के बाद अचानक बदलते मौसम का यह दौर अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में जारी रहेगा, जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
 


संबंधित समाचार