होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: उपचुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज, नरोत्तम मिश्रा से मिले खंडेलवाल, राजेन्द्र भारती मामले में सुनवाई टली

MP POLITICS: उपचुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज, नरोत्तम मिश्रा से मिले खंडेलवाल, राजेन्द्र भारती मामले में सुनवाई टली

दतिया  : दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को हाई कोर्ट ने जहां 27 साल पुराने मामले में दोषी करार करते हुए विधायकी खत्म करने के आदेश जारी किये है। तो वही दूसरी तरफ दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले में सुनवाई 15 अप्रैल तक टाल दी है। तो वही इस बीच दतिया उपचुनाव को लेकर प्रदेश में सियासत गरमा गई है। जिसको देखते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल पूर्व गृहमंत्री  डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मिलने के लिए उनके निवास पर पहुंचे और बंद कमरे में करीब आधे घंटे तक चर्चा की। जिसके बाद से राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। 

धोखाधड़ी के मामले में 3 साल की सजा

दरअसल, हाई कोर्ट ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को धोखाधड़ी के मामले तीन साल की सजा सुनाई गई है। इसी के चलते राजेंद्र भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और सजा के खिलाफ याचिका दायर की। जिसपर कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए फैसला 15 अप्रैल तक टाल दिया है। इधर, सुनवाई टलने के बाद राजनीतिक गलियारों में उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई और इस बीच हेमंत खंडेलवाल पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। 

दतिया सीट को शून्य घोषित कर दिया गया

दतिया सीट को डॉ. नरोत्तम मिश्रा का मजबूत क्षेत्र माना जाता है। वे यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं हालांकि पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस के राजेंद्र भारती से हार का सामना करना पड़ा था। अब सीट खाली होने के बाद उनके फिर से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल सभी की नजरें 15 अप्रैल की अगली सुनवाई पर टिकी हैं क्योंकि इसके बाद ही दतिया उपचुनाव की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


संबंधित समाचार