MPESB Patwari Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट जारी कर दिया है। परीक्षा की शुरुआत 22 सितंबर से होगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस पोस्ट के लिए अप्लाई किया वो ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा ग्रुप-2 सब ग्रुप-4 के तहत कुल 2106 पदों के लिए आयोजित की जा रही है।
परीक्षा दो शिफ्ट में होगी
परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा।
- यहां एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि, माता के नाम का पहला दो, अक्षर आधार कार्ड का आखिरी चार डिजिटऔर सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- अब सर्च बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर प्रवेश पत्र नजर आएगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।