होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : बड़ी खबर ! ग्वालियर में इस फल को खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबियत, इलाज जारी

GWALIOR NEWS : बड़ी खबर ! ग्वालियर में इस फल को खाने के बाद 15 बच्चों की बिगड़ी तबियत, इलाज जारी

ग्वालियर :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक एक कर 15 से अधिक बच्चों की तबियत ख़राब हो गई। सभी बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द, घबराहट और चक्कर जैसी शिकायत होने के बाद तुरंत सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर्स द्वारा उनके स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे भंडारा खाकर लौट रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में पेड़ से रतनजोत का फल तोड़कर खा लिया। जिसके बाद उनकी  हालत बिगड़ गई। 

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव का मामला

मामला ग्वालियर के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव का है. जहां 13 बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद सभी को कमलाराजा अस्पताल के बाल रोग विभाग में भर्ती किया गया। भर्ती बच्चों की उम्र पांच से 16 वर्ष के बीच बताई गई है।

रतनजोत का फल खाने योग्य नहीं

इधर, मामले की जानकारी देते हुए बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर घनश्याम दास ने बताया कि रतनजोत का फल खाने योग्य नहीं होता। इसके सेवन से विषाक्तता की स्थिति बन सकती है, जिससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर और कमजोरी जैसे लक्षण सामने आते हैं। 

इनकी बिगड़ी तबियत 

जहरीला फल खाने से बीमार पड़े बच्चों की पहचान तनु (9), सुमित (7), गौरव (5), प्रवीण (10), दिव्या (8), दिशा (11), पूजा (11), आरती (9), तरुण (12), हरिओम (13), कृष्णा (11), अंकित (13), सेजल (16), अनिल (13) और हरीओम बघेल (5) के रूप में हुई है।


संबंधित समाचार