होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP MONSOON UPDATE : फिर बरसेंगे बदरा, बंगाल की खाड़ी में बना एक और नया सिस्टम, 31 अगस्त तक भीगेगा मध्यप्रदेश

MP MONSOON UPDATE : फिर बरसेंगे बदरा, बंगाल की खाड़ी में बना एक और नया सिस्टम, 31 अगस्त तक भीगेगा मध्यप्रदेश

MADHYAPRADESH : पिछले कई दिनों से मध्यप्रदेश में आफत बनी बारिश दो दिन रुकने के बाद फिर बरसने वाली है, दरअसल  प्रदेश में 19 से 22 अगस्त के बीच मानसून का बहोत बड़ा ताकतवर सिस्टम बना था, जिसने भोपाल में बाढ़ जैसे हालात बना दिया था, प्रदेश को तरबतर कर बारिश पिछले 2 दिनों से रुकी ही थी की बंगाल से एक और नए सिस्टम के बनने की चेतावनी जारी हो गई, अब शुक्रवार से मध्यप्रदेश में बारिश का दौर फिर शुरू होगा। बंगाल की खाड़ी से नया सिस्टम बन रहा है, जो 31 अगस्त तक एक्टिव रहेगा। यह सिस्टम भोपाल और नर्मदापुरम संभाग को फिर भिगोने वाला है। इंदौर-उज्जैन संभाग समेत प्रदेश के अन्य जिले भी भीगेंगे, लेकिन थोड़ा कम। एनडीआरएफ की 6 टीमों को बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया है। चंबल में आई बाढ़ से मुरैना के सबलगढ़, जौरा, अंबाह-पोरसा क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों में घुस गया। इन गांवों में रहने वाले 500 परिवारों को रेस्क्यू कर राहत कैंपों में भेजा गया उधर, बेतवा, चंबल, पार्वती समेत अन्य नदियों में उफान से सागर, मुरैना, विदिशा, रायसेन समेत प्रदेश के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं।

गांधी सागर और कोटा बैराज से लगातार 2.50-2.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से चंबल में बाढ़ है। सागर के बीना में बेतवा में आई बाढ़ के कारण हांसलखेड़ी गांव का एक हिस्सा पठार टोला पिछले 72 घंटे से टापू बना हुआ है। निचले हिस्से के मकान पानी में डूबे हुए हैं। बाढ़ इतनी भीषण थी कि कच्चे के साथ कुछ पक्के मकानों के गिरने के बाद लोग बेघर हो गए हैं। ऊंचे टीलों पर चढ़े 50 से अधिक महिलाओं, ग्रामीणों और बुजुर्गों को मोटर बोट की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। भिंड के अटेर के मुकुटपुरा के रास्ते में किले के पास स्थित एक मंदिर पूरी तरह डूब चुका है। सिर्फ मंदिर का झंडा और शिखर ही दिख रहा है। यहां लगभग 15 फीट तक पानी भरा हुआ है। हालांकि राहत की बात ये है की मौसम विज्ञानं विभाग के अनुसार नए सिस्टम से भारी बारिश होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। 26 अगस्त को पूर्वी मध्यप्रदेश और इसके बाद अन्य हिस्सों में बारिश होगी।


संबंधित समाचार