होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, पूरे प्रदेश में विरोध जारी

MP POLITICS: राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, पूरे प्रदेश में विरोध जारी

भोपाल : दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश तक कांग्रेस राहुल गांधी की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। इसी के चलते जीतू पटवारी राजभवन के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए है। तो वही मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कार्यकताओं के साथ धरने पर बैठ हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे है। 

लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन मध्य प्रदेश सहित देशभर में जोरो शोरों से जारी है। इधर, राहुल और सोनिया गांधी की गिरफ़्तारी को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश है और कांग्रेस इसका पूरे प्रदेश में विरोध करेगी।

रातभर धरने पर बैठे रहेंगे - जीतू पटवारी 

जीतू पटवारी ने आगे कहा कि जब तक राहुल गांधी की रिहाई नहीं हो जाती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा। पूरे मध्य प्रदेश के हर जिले और हर ब्लॉक में आंदोलन शुरू हो चुका है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हम रातभर धरने पर बैठे रहेंगे।

दोपहर साढ़े 3 बजे से धरने पर  बैठे है सभी 

बता दें कि दिल्ली में छात्र आंदोलन के खिलाफ पुलिस की सख्ती और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए। सरकार ने 3 घंटे के धरने में राहुल से 2 बार बातचीत की, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। इसके विरोध में मध्य प्रदेश सहित देश के कई शहरों में कांग्रेसी धरने पर बैठी हैं। 
 


संबंधित समाचार