होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Board Result 2026: इंतजार हुआ खत्म, 15 अप्रैल को जारी होंगे MP बोर्ड के नतीजे, स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें रिजल्ट

MP Board Result 2026: इंतजार हुआ खत्म, 15 अप्रैल को जारी होंगे MP बोर्ड के नतीजे, स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें रिजल्ट

भोपाल : मध्य प्रदेश में 15 अप्रैल का दिन बहुत खास होने वाला है। क्योकि कल मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 10वीं-12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किये जायेंगे। जिसे स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है। 

कैश प्राइज सहित मिलेंगे कई ईनाम

इतना ही नहीं परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट को राज्य सरकार की ओर से कैश प्राइज और अन्य ईनाम के साथ सीएम द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को सरकार की ओर से 25 हजार रुपए की कैश राशि और लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही मेधावी छात्राओं को स्कूटी और ग्रामीण क्षेत्रों के टॉपर्स को साइकिल भी दी जा सकती है। 

सुबह 11 बजे नतीजे होगे जारी

नतीजे सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किये जायेंगे। बता दें कि इस साल 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। तो वही 12वीं के एग्जाम 10 फरवरी से 7 मार्च, 2026 तक आयोजित किए गए थे। इनमें से लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे थे। 
 


 


संबंधित समाचार