रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। युवक अपनी शादी और बच्चों से नहीं मिल पाने के चलते परेशान था। इसी के चलते उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। इतना ही नहीं मरने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया है। जिसमे उसने चोकने वाले खुलासा करते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पत्नी के चरित्र पर शक
घटना रीवा के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र की है। जहां चंदन पासी ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। इस बात की जानकारी चंदन ने खुद वीडियो के माध्यम से दी। जिसमे उसने बताया की मेरी मौत के जिम्मेदार ससुराल वाले है। इतना ही नहीं मृतक ने पत्नी के चरित्र पर शक भी जताया है। साथ ही ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
जानें चंदन ने वीडियो में क्या कहा
मरने से पहले चंदन ने वीडियो में कहा कि अगर ससुराल वालों को सजा नहीं हुई तो, हर रोज एक चंदन मरता रहेगा. बहुत ही भावुक होकर बनाए हुए वीडियो में आगे चंदन कहता है कि मैं अपने बच्चों से मिलने के लिए तरस गया, मैंने चार दिनों से खाना नहीं खाया. मैं अब अपनी जान देने जा रहा हूं, किसी भी हालत में मेरी मौत के बाद मेरी सास, ससुर और साले को मत छोड़ना, पत्नी बच्चों को मनाने जाता हूं तो धमकी मिलती है. फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।