पिछोर: मध्य प्रदेश के पिछोर से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां घर के बाहर खेल रही एक बच्ची को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल कर मौत के घाट उत्तार दिया। हादसे से लोगों में जहां आक्रोश है। तो वही एक्सीडेंट के बाद से आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
फरार चालक की तलाश शुरू
घटना पिछोर थैंव क्षेत्र के पिछोर-खोड़ मार्ग के बडेरा की है। जहां मंगलवार की दोपहर हुए इस हादसे में 7 साल की मासूम माधवी उर्फ़ कल्ली प्रजापति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर एक नाबालिग चला रहा था, जो घटना के बाद ट्रेक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।