होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : 3 बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, फंदे पर शव देख परिजनों के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस

CHHATARPUR NEWS : 3 बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, फंदे पर शव देख परिजनों के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में 28 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। महिला 3 बच्चों की मां थी। जिसका शव जब परिजनों ने फंदे से लटका हुआ देखा तो पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम ढडारी की है। 

बबिता का शव फंदे से लटका हुआ मिला

घटना बीते दिन दोपहर की है। बताया जा रहा है कि बबीता अहिरवार अपने कमरे में अकेली। जब काफी देर तक बबिता दिखाई नहीं दी तब परिजन कमरे में गए। जहां बबिता का शव फंदे से लटका हुआ था। 

मानसिक बीमारी से थी  परेशान

बताया जा रहा है कि बबीता पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से परेशान थी और उसका इलाज छतरपुर के साथ-साथ ग्वालियर में भी चल रहा था। परिवार के मुताबिक, पूर्व में भी बबीता ने बच्चों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था, लेकिन परिजनों ने समय रहते बच्चों को बचा लिया था।

2017 में हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार बबीता और देवेंद्र की शादी वर्ष 2017 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद उसका स्वास्थ्य सामान्य था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी और उसका उपचार कराया जा रहा था। इसी बीच उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 


संबंधित समाचार