मुरैना : मध्य प्रदेश में रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को बेहतर करने के लिए जहां दिन रात काम कर रही है। तो वह दूसरी तरफ यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने कैलारस से बीरपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू कर दी है। जिसका शुभारंभ सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर की ।
सीएम मोहन वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े।
किफायती और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा
नई ट्रेन सेवा शुरू होने से कैलारस, बीरपुर और आसपास के इलाकों के यात्रियों को आवागमन का किफायती और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही रेल सेवा की मांग पूरी होने से स्थानीय लोगों में उत्साह है।
रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
इधर, ब्रॉड गेज लाइन पर ट्रेन संचालन शुरू होने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों, रोजगार के अवसरों और आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।