होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

लमगांव हनुमान धाम की महिमा: संकट दूर होने पर भक्त ने चढ़ाया 11 लाख का स्वर्ण मुकुट

लमगांव हनुमान धाम की महिमा: संकट दूर होने पर भक्त ने चढ़ाया 11 लाख का स्वर्ण मुकुट

बतौली/सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्रसिद्ध लमगांव स्थित स्वयं प्रकट हनुमान मंदिर में एक श्रद्धालु द्वारा 11 लाख रुपये मूल्य का सोने का मुकुट अर्पित किए जाने की घटना ने क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा की नई मिसाल पेश की है। मंदिर में हुए इस गुप्त दान की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के पत्थलगांव निवासी एक हनुमान भक्त कुछ समय पहले अपनी व्यक्तिगत समस्याओं से परेशान होकर लमगांव धाम पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर में बजरंगबली के दर्शन कर अपनी परेशानियों से मुक्ति की प्रार्थना की और मनोकामना पूरी होने की कामना की।

कुछ ही महीनों में दूर हुई समस्या

श्रद्धालु का दावा है कि लमगांव धाम में प्रार्थना करने के कुछ ही महीनों के भीतर उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो गया। इसके बाद परिवार में खुशी का माहौल बन गया और उन्होंने भगवान हनुमान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का निर्णय लिया।

गुप्त रूप से अर्पित किया स्वर्ण मुकुट

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धालु मंगलवार को पुनः लमगांव मंदिर पहुंचे और स्वयं प्रकट हनुमान जी को लगभग 11 लाख रुपये मूल्य का सोने का मुकुट गुप्त रूप से अर्पित किया। इस दान की जानकारी मिलने पर श्री भीमसेन सेवा समिति ने भक्त के प्रति आभार व्यक्त किया और भगवान हनुमान से उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना की।

बढ़ रही है लमगांव धाम की ख्याति

इस घटना के बाद लमगांव हनुमान मंदिर की महिमा और श्रद्धालुओं की आस्था की चर्चा पूरे क्षेत्र में तेजी से फैल रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह धाम भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।


संबंधित समाचार