भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड में सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दुखद मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट में 22 से ज्यादा लोग घायल है। हादसा एनएच-719 पर हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
काम के बाद घर लौट रहे थे मजदूर
जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले के डबरा के पास चिनोर गांव में धान रोपाई का काम करने के बाद उत्तर प्रदेश के पछगवां, लखीमपुर खीरी एवं आसपास के गांवों के रहने वाले मजदूर लोडिंग वाहन में सवार होकर अपने-अपने गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 719 पर छीमका गांव के पास मध्य रात्रि 12 बजे के करीब सामने से आ रहे ट्रक से लोडिंग वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। जिसकी वजह से 5 ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि 3 की अस्पताल पहुंचने से पहले ही सांसे थम गई।
छीमका गांव के पास देर रात हुआ हादसा
हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास देर रात हुआ। मृतकों की पहचान करने का प्रयास जहां पुलिस कर रही है। तो वही हादसा गाय को बचाने के चक्कर में हुआ। इतनी ही दोनों वाहन तेज रफ़्तार में थे। जिसकी वजह से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
यूपी के सीएम योगी ने जताया शोक
तो वही इस घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। सीएम योगी ने कहा कि मध्य प्रदेश के भिंड में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक और मन को व्यथित करने वाली है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। इतना ही नहीं सीएम ने प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही अधिकारियों को मध्य प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना में काल-कवलित हुए उ.प्र. के नागरिकों के पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद पहुंचाकर परिजनों को सौंपने एवं घायलों के समुचित इलाज कराने हेतु निर्देशित किया है।