होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

DEWAS NEWS : देवास में दुखद हादसा ! आंधी-बारिश के बीच गिरी छत की गैलरी, मां-बेटी की मौत, कई घायल

DEWAS NEWS : देवास में दुखद हादसा ! आंधी-बारिश के बीच गिरी छत की गैलरी, मां-बेटी की मौत, कई घायल

देवास : मध्य प्रदेश के देवास में उस वक़्त मातम पसरा गया जब घर में एक कार्यक्रम के दौरान अचानक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। जिसकी चपेट में आने की वजह से मां बेटी की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसा इंदौर-भोपाल राजमार्ग स्थित ग्राम खटांबा की है। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। 

घर में मान का कार्यक्रम चल रहा था

जानकारी के अनुसार, खटाम्बा गांव में जाट परिवार के यहां मान और सूरज पूजा का आयोजन चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल मेहमान भोजन कर रहे थे, तभी अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। मौसम के बिगड़ते ही मकान का छज्जा टूटकर नीचे गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आने की वजह से मां बेटी की मौत हो गई। 

एसडीएम, सीएसपी पहुंचे जिला अस्पताल

पुलिस में दोनों मृतकों की पहचान 50 वर्षीय भागवन्ता बाई और 40 वर्षीय लक्ष्मी बाई के रूप में की है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीएसपी पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायलों की हालत का जायजा लिया। 


संबंधित समाचार