होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: 10वीं-12वीं पुनर्गणना आवेदन शुरू, सीएम साय का कोलकाता दौरा, कांग्रेस का प्रदर्शन आज, कई जिलों में आंधी-तूफान चेतावनी...

Morning Breaking: 10वीं-12वीं पुनर्गणना आवेदन शुरू, सीएम साय का कोलकाता दौरा, कांग्रेस का प्रदर्शन आज, कई जिलों में आंधी-तूफान चेतावनी...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार सुबह कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक ओर 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस आज सीएमओ कार्यालय का घेराव करेगी। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट की विशेष पहल के तहत नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ भी 9 मई से होने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  आज कोलकाता दौरे पर रहेंगे, इस बीच सीएम पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद पहली बार कोलकत्ता के दौरा होगा. 6 PM बजे कोलकाता के लिए रवाना होंगे, और 8 PM बजे कोलकाता पहुँचेंगे. बतादें कि सीएम साय आज रात कोलकाता में ही रहेंगे.  

 
14 मई तक कर सकेंगे पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल को जारी किए गए थे। परीक्षा परिणाम के बाद अब छात्र-छात्राओं को पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का अवसर दिया गया है। विद्यार्थी परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर यानी 14 मई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित शुल्क के साथ जिला, तहसील और विकासखंड स्तर पर जमा किए जा सकेंगे। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच की जाएगी।

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन आज

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर कांग्रेस आज बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिला अस्पतालों और हमर अस्पतालों की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज सुबह 11:30 बजे रायपुर स्थित सीएमओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी के सदस्य, सांसद, नेता प्रतिपक्ष और कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। कांग्रेस का कहना है कि प्रदेशभर के अस्पतालों में सुविधाओं की कमी और अव्यवस्था को लेकर सरकार को जवाब देना होगा।

9 मई से शुरू होगी नेशनल लोक अदालत

लंबित मामलों को आपसी सहमति से सुलझाने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट की विशेष पहल के तहत 9 मई से नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ किया जाएगा। इस विशेष अभियान के तहत पक्षकार घर बैठे वर्चुअल माध्यम से भी समाधान प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। जानकारी के अनुसार यह विशेष लोक अदालत अगस्त महीने तक संचालित की जाएगी। न्यायिक अधिकारियों का मानना है कि इससे बड़ी संख्या में पुराने मामलों का त्वरित निपटारा संभव हो सकेगा।

कई जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं और बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने दिनभर आंधी-तूफान की संभावना जताई है। खास तौर पर सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, कोंडागांव, कांकेर और धमतरी जिलों में तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।


संबंधित समाचार