Morning Breaking: सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे। रायपुर में 360 करोड़ से 4 फ्लाईओवर बनेंगे। भाजपा 6 से 14 अप्रैल तक ‘गांव चलो अभियान’ चलाएगी। पढ़ें पूरी खबर।
सीएम विष्णुदेव साय का आज जशपुर दौरा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिला जशपुर के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1 बजे रायपुर से कुनकुरी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे सालिया टोली स्टेडियम में आयोजित प्रभु श्री रामकथा रसपान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे कुनकुरी से वापसी करेंगे और शाम 6 बजे तक रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।
रायपुर में 360 करोड़ से बनेंगे 4 फ्लाईओवर
राजधानी रायपुर में ट्रैफिक सुधार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने 4 फ्लाईओवर के निर्माण के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। इनमें जी.ई. रोड (गुरु तेज बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चौक तक) – ₹172 करोड़. रिंग रोड-2, सोनडोंगरी चौक ओवरपास – ₹43 करोड़, वीआईपी रोड, फुंडहर चौक ओवरपास – ₹56 करोड़, अटल पथ एक्सप्रेस-वे ग्रेड सेपरेटर – ₹87 करोड़ प्रमुख प्रोजेक्ट शामिल हैं, इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर में यातायात और अधिक सुगम व व्यवस्थित होने की उम्मीद है।
कला केंद्र रायपुर का समर कैंप 2026
रायपुर। बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक बनाने के लिए कला केंद्र रायपुर द्वारा “समर कैंप 2026” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन अवधि 15 अप्रैल से 30 मई है, जो सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक रहेगी। इस समर कैंप में संगीत, डांस, पेंटिंग, योग, शतरंज, स्पोकन इंग्लिश सहित कई गतिविधियां शामिल है. पंजीयन शुल्क 110 और प्रशिक्षण शुल्क 500 रु हैं, यह कैंप तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।
BJP का ‘गांव चलो अभियान’ 6 अप्रैल से
भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक ‘गांव चलो अभियान’ शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता गांवों का दौरा करेंगे। हर विधानसभा में 50 गांव चयनित है, ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे, संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिला।
आदिम जाति विकास विभाग की समीक्षा बैठक
आदिम जाति विकास विभाग की समीक्षा बैठक 6 अप्रैल को नया रायपुर में आयोजित होगी। यह बैठक प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में होगी। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की योजनाओं की समीक्षा 2026-27 के बजट प्रावधानों पर चर्चा और वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने पर फोकस रहेगा।