होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: CM विष्णुदेव साय का जशपुर प्रवास, BJYM की बैठक सहित पढ़ें आज की 8 बड़ी खबरें

Morning Breaking: CM विष्णुदेव साय का जशपुर प्रवास, BJYM की बैठक सहित पढ़ें आज की 8 बड़ी खबरें

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ में आज यानी 22 नवंबर को राजनीतिक, सामाजिक, शैक्षणिक और खेल गतिविधियों से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर और जशपुर के दौरे पर रहेंगे। वहीं धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा की शुरुआत होगी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी भी रायपुर पहुंचेंगे। इसके अलावा नर्सिंग कॉलेजों की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। आइए जानते हैं प्रदेश की सुबह की प्रमुख खबरें।

CM विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर के दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायपुर और जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11:45 बजे धरसींवा में आयोजित सेवा संवाद यात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री धरसींवा से जशपुर के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 2:20 बजे ग्राम पमशाला में कीर्तन महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री ग्राम बगिया स्थित अपने निजी निवास पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।

धरसींवा में 25 दिनों तक चलेगी सेवा संवाद यात्रा

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में रविवार से 25 दिवसीय सेवा संवाद यात्रा शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11 बजे चरौदा स्थित मुक्तेश्वर मंदिर परिसर से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अभियान के माध्यम से धरसींवा विधायक अनुज शर्मा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे। यात्रा के दौरान क्षेत्र के कुल 144 गांवों को कवर किया जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका जल्द समाधान सुनिश्चित करना है।

BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी आज पहुंचेंगे रायपुर

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी रविवार रात करीब 9 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बाइक रैली के जरिए शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे। अपने रायपुर प्रवास के दौरान डॉ. जोशी साइंस कॉलेज में खिलाड़ियों के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा अग्रसेन भवन में युवतियों से सीधी बातचीत करेंगे। वह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

रायपुर में BJYM की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 22 और 23 नवंबर को रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा शामिल होंगे। इसके साथ ही BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल की भी मौजूदगी रहेगी। बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री, युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

रायपुर में 51वीं काव्य संध्या, 51 कवि करेंगे रचनाओं का पाठ

राजधानी रायपुर में साहित्य और कविता के प्रेमियों के लिए रविवार को विशेष आयोजन होने जा रहा है। साहित्य सृजन संस्थान अपनी मासिक साहित्यिक श्रृंखला के तहत 51वीं काव्य संध्या आयोजित करेगा। 22 नवंबर को सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में होने वाले इस कार्यक्रम में 51 कवि अपनी कविताओं और साहित्यिक रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही 21 कवियों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा। शाम 6 बजे मनोचिकित्सक डॉ. प्रखर शर्मा मानसिक स्वास्थ्य और मनोरोग से जुड़े विषयों पर व्याख्यान देंगे। आयोजन में पूर्व आईएएस डॉ. संजय अलंग मुख्य अतिथि होंगे। डॉ. प्रखर शर्मा और बिलासपुर के वरिष्ठ कवि उमाशंकर मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीर अजीत शर्मा करेंगे।

नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन का आज आखिरी मौका, 6066 सीटें खाली

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज महत्वपूर्ण दिन है। प्रदेश में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की 6066 सीटें अभी भी रिक्त हैं। इन सीटों को भरने के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग यानी मॉप-अप राउंड आयोजित किया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 22 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन की समय-सीमा समाप्त हो जाएगी। ऐसे विद्यार्थी जो अब तक नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला नहीं ले पाए हैं, उनके लिए यह प्रवेश प्रक्रिया एक और अवसर लेकर आई है।

CM विष्णुदेव साय आज रायपुर और जशपुर के दौरे पर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को रायपुर और जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह 11:45 बजे धरसींवा में आयोजित सेवा संवाद यात्रा में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री धरसींवा से जशपुर के लिए रवाना होंगे। यहां दोपहर 2:20 बजे ग्राम पमशाला में कीर्तन महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री ग्राम बगिया स्थित अपने निजी निवास पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।
 

रायपुर में आज राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ में टेबल टेनिस के अनुभवी खिलाड़ियों के लिए रविवार को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की वेटरन्स टेबल टेनिस समिति की ओर से स्वर्गीय पुरुषोत्तम भाई चावड़ा स्मृति द्वितीय राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता रायपुर के सप्रे शाला स्थित टेबल टेनिस हॉल में होगी। पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले 40, 50, 60, 65 और 70 वर्ष आयु वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। वहीं महिला वर्ग में 40 और 60 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव सार्थक शुक्ला के अनुसार, लीग पद्धति से होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 120 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे होगा। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौड़ मुख्य अतिथि और समाजसेवी अनिल चावड़ा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहेंगे।

 


संबंधित समाचार